Home पंजाब जालंधर भ्रष्टाचार की जड़ को हर हाल में खत्म करना होगा : मुनव्वर...

भ्रष्टाचार की जड़ को हर हाल में खत्म करना होगा : मुनव्वर खान

Svg%3E
Spread the News

नई दिल्ली/ करनाल/जालंधर। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पंजाब) के स्टेट इंचार्ज मुनव्वर खान ने आज नैशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उप संपादक मौलाना अनवर अमृतसरी से विशेष मुलाकात के दौरान जहां पंजाब एवं देश के सामाजिक राजनीतिक समेत विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।

वहीं उन्होंने करनाल में 5 मार्च को होने वाले फाउंडेशन डे पर भी चर्चा की। वही मौलाना अनवर अमृतसरी ने स्टेट इंचार्ज मुनव्वर खान एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया पंजाब को दोशाला ओढ़ाकर स्वागत किया। मुनव्वर खान ने मौलाना अनवर अमृतसरी अध्यक्ष नैशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस फ्रंट से बात करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की जड़ें बहुत मज़बूत है। और इसे हर हाल में हमें खत्म करना होगा और यह सिर्फ जागरूकता लाकर ही खत्म या कम किया जा सकता है।

एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा जी ने भ्रष्ट्राचार के विरुद्ध जो मुहिम चला रखी है उस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आवाहन किया, इस अवसर पर उनके साथ अफ्फान, मुबारिक चौधारी, आशिक उर्फ आसू खान, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।