Sunday, August 2, 2026
No menu items!
Google search engine

माशूका को मैसेज-कॉल करने से खफा दोस्त ने ही दोस्त का बेरहमी से किया कत्ल-पुलिस कर रही है मामले की जांच

Spread the News

हैदराबाद। एक 22 साल के युवक के द्वारा अपने दोस्त की हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को मैसेज और कॉल करने पर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी, जो पीड़ित के साथ पहले रिश्ते में थी।पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने दोस्त के दिल और निजी अंगो को अलग कर दिया और उसकी अंगुलियां काट दी। बाद में आरोपी खुद पुलिस स्टेशन चला गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर स्थानीय सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपको बता दे कि नवीन और हरिहर कृष्णा दोनों ने दिलसुखनगर के कॉलेज में एक साथ इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की थी। इस घटना के केंद्र में रही युवती उसी कॉलेज की एक छात्रा थी।

नवीन और हरिहर कृष्णा दोनों को एक ही लड़की से प्यार हो गया। हालांकि नवीन ने पहले लड़की से अपने प्यार का इज़हार किया और उसने उसके प्यार को स्वीकार कर लिया। लेकिन कुछ दिनों के बाद दोनों अलग हो गए और बाद में हरिहर कृष्णा के इज़हार करने पर उसके साथ रिश्ते में आ गई।

ब्रेकअप के बावजूद नवीन लगातार लड़की के संपर्क में था और उसे मैसेज और कॉल करता रहता था, जिसके कारण कृष्णा परेशान रहता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी तीन माह से अधिक समय से मौके का इंतजार कर रहा था।

17 फरवरी को शराब के नशे में दोनों के बीच कहासुनी हुई और कृष्णा ने नवीन की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या करने के बाद उसका सिर अलग कर दिया। आरोपी ने हत्या करने के बाद नवीन की तस्वीरें ली और अपनी प्रेमिका को व्हाट्सएप पर भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments