अमृतसर,4 अप्रैल। जानकारी के अनुसार जामा मस्जिद लुहारा वाला बाजार अंदरूनी गिलवाली गेट में लगभग 100 साल पुरानी एवं 76 साल से बंद पड़ी मस्जिद ए डी जी पी एम एफ फारूकी साहिब व पंजाब वक्फ बोर्ड के सहयोग से सिख भाईचारा के लोगों ने मुस्लिम भाईचारे के हवाले कर दिया। इस शुभ अवसर पर शाही ईमाम पंजाब व मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हजरत मौलाना उस्मान लुधियानवी ने दुआ कराई एवं देश की तरक्की व सलामती के लिए दुआ कराई।
इस अवसर पर साईं संदीप शाह, स्वामी पंडित रमा कांत, जोगी अगया नाथ,जपप्रीत सिंह, सतपाल सिंह, जसविंद्र सिहं लाटी, बबलू खान, साहिल खान, शेख मिनार, मुस्तकीम, रिजवान, मुनीर, हाफिज हाकम, मौलान राशिद, हाजी लतीफ, मोहसिन खान व अन्य हाजिर थे



