लुधियाना,3 अपैल। 24 मार्च को पटियाला में केक खाने से एक लड़की की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने पूरे राज्य में आदेश जारी किए हैं कि बेकरी व्यवसाय करने वाले सभी लोगों की जांच की जाए. जिस स्थान पर केक तैयार किया जा रहा है उसकी वीडियोग्राफी करें और उसे तुरंत रेड टीम के अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर अपलोड करें।
लुधियाना की बात करें तो अधिकारियों ने 2 दिन में 7 बेकरियों पर छापेमारी कर चेकिंग की. जानकारी देते हुए संयुक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा डाॅ. हरजोतपाल सिंह ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को प्रदेश भर से केक के सैंपल लिए गए हैं. लैब से सैंपलों की रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी
गौरतलब है कि मंगलवार को लुधियाना में डीएचओ डाॅ. रिपुदमन कौर के नेतृत्व में खाद्य टीम ने शहरी क्षेत्र से केक के तीन नमूने लिए। डीएचओ ने बताया कि टीम ने दो दिन में सात बेकरी की जांच की है। अब तक कुल 6 सैंपल भरे गए हैं। बेकरी संचालकों से अनुरोध है कि खाद्य सामग्री बनाते समय साफ-सफाई का ध्यान रखें।



