Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

मकान मालिक ने किराए के कमरे में रहने वाली महिला से धक्का मुक्की कर जबरी बनाए शारीरिक संबंध

Spread the News

लुधियाना। एक मकान मालिक ने किराए के कमरे में रहने वाली महिला से रेप किया। महिला के शोर मचाने पर वह मौके से भाग गया। पीड़ित महिला ने मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगा थाना हैबोवाल में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका किराए का महीना 20 अगस्त को पूरा हो गया था। 3200 रुपए किराया देना बाकी था।

पहले पति की हो चुकी मौत
महिला ने बताया कि उसके पहले पति की 2020 में मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे हैं। परिवार के सदस्यों ने रोहित नाम के युवक के साथ मंदिर में दूसरी शादी करवाई। पति रोहित काम पर गया था।

इस बीच आरोपी सन्नी निवासी गली नंबर 4 संत नगर हैबोवाल 4 सितंबर को मकान में आया। आरोपी उससे किराया मांगने लगा। पीड़िता मुताबिक उसने मकान मालिक से कहा कि वह उसके पति से किराए की बात करे। इतना सुन आरोपी छत पर चला गया।

पीड़िता मुताबिक वह लोगों के घरों में साफ-सफाई का काम करती है। वह काम पर जाने के लिए कमरे में तैयार हो रही थी तो आरोपी ने उसके कमरे में घुस जबरी उससे धक्का-मुक्की करने लगा। आरोपी ने कमरे का दरवाजा बंद कर उसके मुंह पर हाथ रख उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने घटना के तुरंत बाद अपने पति रोहित को फोन कर सूचित किया।

गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी
थाना हैबोवाल से जांच अधिकारी ओम प्रकाश मुताबिक महिला के बयानों पर आरोपी सन्नी के खिलाफ धारा IPC 376, 506 के तहत मामला दर्ज कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments