Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

भारत की जी-20 अध्यक्षता के जश्नों के तहत आकाशवाणी जालंधर के प्रांगण में त्रिभाषी कवि दरबार आयोजित

Spread the News

Svg%3E

जालंधर।  भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के जश्न की श्रृंखला को जारी रखते हुए आकाशवाणी जालंधर ने आज अपने प्रांगन में ‘त्रिभाषी कवि दरबार’ का आयोजन किया। इस कवि दरबार में पंजाब के प्रख्यात कवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम शाम 6:00 बजे शुरू हुआ और पंजाब के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों ने पंजाबी, हिंदू और उर्दू में अपनी काव्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह जानकारी श्री मोहम्मद इम्तियाज़( कार्यक्रम निष्पादक कार्यक्रम प्रमुख हेतु ) ने दी।

साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता कवि दर्शन बुट्टर और शिरोमणि पंजाबी कवि सुरजीत जज ने पंजाबी में कविताएँ और ग़ज़लें प्रस्तुत कीं। अन्य कवियों में से मंजीत इंदिरा, गुरतेज कोहरवाला और विजय विवेक ने भी पंजाबी में कविताएं पेश करके दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सिमर सदोश, सागर स्यालकोटी, डा. धर्मपाल साहिल और सागर सूद ने हिंदी में कविताएं  पेश करके दर्शकों का मन मोह लिया। डॉ. भूपिंदर अजीज परिहार, डॉ. मोहम्मद रफी, विशाल खुल्लर और रेणू नय्यर ने उर्दू शायरी के ज़रिए भारतीय गंगा-जमुनीय तहज़ीब की झलक पेश की। मंच का संचालन कविञी मंजीत इंदिरा ने किया। काव्य प्रस्तुतियों के बाद कवि दरबार में भाग लेने वाले कवियों को आकाशवाणी जालंधर के अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments