नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सेल्फी’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म के अबतक दो गाने और टीजर रिलीज चुके हैं। वहीं, ‘सेल्फी’ का दूसरा ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जो काफी जबरदस्त है। फिल्म के नए ट्रेलर में बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड का जिक्र देखने को मिल रहा है।
‘सेल्फी’ के ट्रेलर में आपको आरटीओ ऑफिसर और सुपरस्टार के बीच की कहानी देखने को मिलेगी। ट्रेलर में दिखाया गया है कि आरटीओ ऑफिसर ओम (इमरान हाशमी) पहले सुपरस्टार विजय (अक्षय कुमार) का फैन होता है, लेकिन एक घटना के बाद से वो सुपरस्टार को सबक सिखाने लगते हैं। दोनों के बीच जमकर जंग होता है और वो एक-दूसरे को सबक सिखाने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं।वहीं, इस बीच कुछ ऐसा होता कि हर जगह बायकॉट विजय ट्रेंड करता है। इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे कैसे बॉयकॉट होता है तो सभी पर इसका असर पड़ता है।



