Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

खौलते पानी की बाल्टी में गिरे मासूम बच्चे की तड़प-तड़प कर हुई मौत

Spread the News

खन्ना। मलौद के रोसियाना गांव में दर्दनाक हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। यह बच्चा खौलते पानी की बाल्टी में गिर गया और गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौत हो गई। रोसियाना गांव में मनवीर सिंह की मां अपने बच्चे को नहलाने के लिए बिजली की छड़ से बाल्टी में पानी गर्म कर रही थी।

इसी बीच पानी गर्म होने के बाद मां कमरे में बिजली की छड़ रखने चली गई। मनवीर सिंह बाल्टी लिए खड़ा था और बाल्टी में गिर गया। मनवीर बुरी तरह झुलस गया। बच्चे को पी. जी. आई. चंडीगढ़ भेजा गया। पी. जी . आई में इलाज के दौरान मनवीर की मौत हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments