चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मान भूजल संरक्षण की तकनीक की जानकारी लेने हैदराबाद पहुंचे हैं। इस मौके पर उनके साथ कृषि मंत्री कुलदीप धालीवाल और पंजाब सिंचाई विभाग के अधिकारी भी हैं।
इस मौके पर मान ने ट्वीट किया कि, “आज मैं पंजाब सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ हैदराबाद पहुंचा हूँ… जहां हम भूमिगत जल को बचाने की तकनीक की जानकारी लेंगे।
तेलंगाना सरकार ने भूजल को बचाने के लिए गांवों में छोटे-छोटे बांध बनाए हैं… जिससे यहां का भूजल स्तर 2 मीटर तक चला गया है।



