Friday, June 12, 2026
No menu items!
Google search engine

मुस्लिम नेत डाक्टर मिठ्ठू की रहनुमाई में करवाया गया सालाना पांचवाँ रोज़ा इफतारी प्रोग्राम

Spread the News

विभिन्न शहरों/ कसबों के धार्मिक नेताओं ने की शिरकत – एक ही मंच पर जमा हुए हिंदु- मुस्लिम- सिख- ईसाई भाईचारे के लोग-

महल कलाँ। हर साल की तरह इलाका महल कलाँ की धरती से सरब सांझी वालता का संदेश देने के लिए समूह धर्मों की ओर से  मिल कर इस बार भी गुरद्वारा छेवीं पातछाही में पांचवे रोजा इफतार पार्टी का आयोजन किया गया। नेता डाक्टर मिठ्ठू की रहनुमाई में जमा हुए इस समागम में मशहूर समाज सेवी महंत किरन सिद्धु, बाबा जंग सिंह जी दीवाना, इंस्पैक्ट्र प्यारा सिंह मुहम्मद पुर, बाबा मनप्रीत सिंह अलीपुर खालसा,इंस्पेक्टर प्यारा सिंह मोहम्मदपुर, बाबा मनप्रीत सिंह जी अलीपुर खालसा, बाबा राजविंदर सिंह जी टिब्बा, मुहम्मद इलियास मलेरकोटला, बहादुर खान ढबलान पटियाला, बाबा शेर सिंह जी अध्यक्ष गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी महलकलां, मुहम्मद अकबर अध्यक्ष मस्जिद कमेटी महलकलां, दुकानदार यूनियन अध्यक्ष गगन सरन , समाजसेवी सरबजीत सिंह संधू, हरि सिंह कटिहरिया, सरपंच राजविंदर कौर, सरपंच बालोर सिंह तोती, गुंटाज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ परमिंदर सिंह, आजाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष जसबीर सिंह, प्रेस क्लब गुरप्रीत सिंह अंखी, हरजीत सिंह खयाली, कुलवंत सिंह टिब्बा, निर्मल सिंह पंडोरी, बलिहार सिंह गोबिंदगढ़, अमनदीप पासी, रागबीर कुमार राघा आदि ने अपने अपने विचार रखे ।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई – आपस  में भाई भाई” मानवीय रूप से हम जमीनी स्तर पर एक थे, एक हैं और एक रहेंगे। हमारे अपने राजनीतिक लोगों ने हमें जरूर बांटा है। लेकिन आज की यह सभा उन लोगों के मुंह पर करारा तमाचा है जो धर्म के नाम पर हमसे लड़कर अपनी राजनीतिक रोटी खाते हैं।उन्होंने कहा कि चार धर्मों से ऊपर एक धर्म है, वह धर्म “मानवता का धर्म” है, जिसे आज महल कलां की धरती से देखा जा सकता है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments