अमृतसर।आज ऑल मुस्लिम वैलफेअर सोसायटी के प्रधान माणिक अली के निवास गुरू की वडाली में डी.एस.पी सी आर पी एफ अबदुल अहद जी के पहुंचने पर मुस्लिम भाईचारे के तरफ से और इलाका निवासी के तरफ से सरोफा डाल कर सनमानित किया । माणिक अली ने कहा कि ऑल मुस्लिम वैलफेअर सोसाइटी हर ऑफिसर जो अच्छा काम करता हैं उनका अच्छा काम देख कर उनको सम्मानित करेगी । इनकी हरमंदिर साहिब डयूटी लगी थीं इन्होनें पूरे दिल से अपनी डयूटी अच्छे तरीके से निभाई । अबदुल अहद ने कहा कि हमारी जो भी डयूटी होती है इलैकशन के वक्त या किसी एमरजैंसी के वक्त हम उसे पूरे दिल से निभाएंगे ।
ऑल मुसलिम वैलफेअर सोसायटी लोगो की पब्लिक की सेवा करती है बिना भेद-भाव के ।हम इनका काम देखकर काफी खुश हुऐ । सभी को ऐसे काम करना चाहिए । इस मौके पर ऑल मुस्लिम वैलफेअर सोसाइटी के जनरल सकत्तर मौलाना शाह आलम, डॉ. नसीम अहमद, कासिम मलिक, शमसाद मलिक, बिंदर सिंह नेता, समीर अली, सरबजीत सिंह बब्बू, जोधबीर सिंह, सुरजीत सिंह, मनप्रीत सिंह मन्ना आदि हाज़िर थें ॥




