Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine

विवाह के महज़ 24 घंटों बाद ही सज गई दुल्हन की अर्थी…

Spread the News

आगरा। एक विवाह का दुखद अंत हो गया। विवाह के महज़ 24 घंटों बाद ही दुल्हन की अर्थी सज गई। दूल्हा अपनी दुल्हन को शादी के बाद गोद में उठाकर घर लाया था। उसके साथ 7 फेरे लिए और सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया। लेकिन किसी को क्या पता था कि यह बंधन सात जन्मों का नहीं बल्कि सिर्फ 24 घंटे का ही था।

पूरा मामला, थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के महादेव गली का है। कस्बे के निवासी राजू की शादी 26 फरवरी को आगरा की सोनिया से हुई थी। पूरे घर में शादी का माहौल था। सभी खुश थे, लेकिन तभी शादी के दूसरे दिन दुल्हन की तबीयत खराब हो गई। दुल्हन को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन तभी इलाज के दौरान दुल्हन सोनिया की मौत हो गई। जिसके बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया।

इसकी सूचना उसके मायके पक्ष को दी गई। सूचना पर दुल्हन के भाई करन कुमार व अन्य भी फतेहपुर सीकरी पहुंच गए तथा थाना पुलिस को सोनिया की अचानक हुई मृत्यु के संबंध में पत्र दिया गया। वहीं शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन की मौत का मामला कस्बे में चर्चा का विषय बन गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments