Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine

10वीं में 95% अंक नहीं ला सकूंगी, सुसाइड नोट लिख छात्रा ने फांसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त

Spread the News

जयपुर। राजस्थान में 16 मार्च से राजस्थान बोर्ड की परीक्षा शुरू होने जा रही है। इसी बीच 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने पढ़ाई के दबाव में आत्महत्या कर ली। छात्रा ने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।मामला गुरुवार सुबह 11 बजे दौसा जिले के लालसोट शहर की न्यू कॉलोनी का है। छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि वह 95 फीसदी से ज्यादा अंक नहीं ला सकती और वह परेशान थी।

जानकारी के मुताबिक 16 दिन बाद खुशबू (15) की 10वीं की पहली बोर्ड परीक्षा थी। ऐसे में वह घर पर ही पढ़ाई कर रही थी। उसका छोटा भाई कक्षा 4 में पढ़ता है और घर पर था। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे खुशबू की मां अपने बेटे की स्कूल फीस देने गई थी। इस बीच खुशबू ने यह कदम उठा लिया। जब मां घर लौटी तो बेटी को फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments