Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

दुल्‍हन ने अचानक रुकवा दी शादी , वजह जान कर खिसक जाएगी पैरों तले ज़मीन…

Spread the News

नई दिल्ली। शादी किसी के लिए भी बड़ी बात होती है। बहुत सारे रिश्तेदार, दोस्त और सोसाइटी से तमाम लोग बुलाए जाते हैं। खूब खर्च होता है और आवभगत में कोई कमी नहीं रखी जाती। लेकिन क्‍या हो जब एैन वक्‍त पर दुल्‍हन ही शादी रुकवा दे। और वह भी एक मामूली वजह के लिए। इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, शादी रुकवाने की वजह जानेंगे तो आपका माथा घूम जाएगा।

वीडीयो के अनुसार शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रस्में ईसाई परंपरा के अनुसार निभाई जा रही हैं। दूल्हा-दुल्हन सभी मौजूद हैं। शादी कराने वाले भी खड़े हो गए और विवाह मंत्र का जाप करने लगे। अचानक दुल्हन ने उनसे शादी रोकने के लिए कहा। लेकिन क्यों? दुल्‍हन के मुंह से शादी रोकने की बात सुनकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। लोगों को लगा कि शायद शादी टूट गई। किसी बात पर दुल्‍हन को गुस्‍सा आ गया।

क्यों रोकी गई शादी ?

जब यह सवाल दुल्‍हन से पूछा गया तो उसने कहा कि वह अपनी शादी के लिए जिस तरह से तैयार होना चाहती थी, वैसे कपड़े नहीं पहने थे। वह शादी का पूरा जोड़ा पहने बिना ही मंच पर चढ़ गई थी। बेकी नाम की दुल्हन की बात सुनकर हर कोई हैरान रह गया। सबने अपने सिर पर हाथ रख लिया। बेकी ने सबके सामने पूछा, क्या मैं पूरी ड्रेस पहन सकती हूं? वहां मौजूद हर कोई दुल्हन के ऐसे ऑफर को ना नहीं कह सका।

इसके बाद दुल्‍हन स्‍टेज पर ही ड्रेस बदलती हुई नजर आती है। वीडियो खुद बैकी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कई लोगों ने उसकी हिम्‍मत की दाद दी, तो कई ने इसे बेवकूफाना बताया। तमाम लोगों ने कहा, आपको शादी रोकने की जरूरत नहीं थी। आप बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो किस देश का है, लेकिन तकरीबन 2 लाख लाइक्‍स और हजारों कमेंट्स मिले हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments