Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

ट्रैफिक जाम में फंसी स्कूटी, वहीं लैपटॉप खोलकर काम करने लगी युवती , लोगों ने दिया वर्क फ्रॉम रोड का नाम

Spread the News

बेंगलुरु। आज के युवा बेहतर नौकरी और जिंदगी की तलाश में अपना गांव, घर, शहर छोड़कर बड़े शहरों का रुख करते हैं। इस उम्मीद में कि अच्छे मौके के साथ वो कामयाबी की बुलंदियों को छुएंगे। लेकिन जब उन सपनों के शहर पहुंचते हैं, तो वर्क प्रेशर और समय की पाबंदी का दबाव उनके जीवन पर झलकने लगता है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक लड़की की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो ट्रैफिक जाम में फंसने के बाद स्कूटी पर बैठे बैठे ही लैपटॉप पर काम करती दिखी। जिसने वर्क प्रेशर को लेकर बहस छेड़ दी है।

ट्विटर अकाउंट @nihar_lohiya पर शेयर एक तस्वीर में स्कूटी सवार लड़की लैपटॉप खोलकर काम करती दिखाई दी। तस्वीर बेंगलुरु की बताई जा रही है जहाँ इसे लोग वर्क प्रेशर से जोड़कर देख रहे हैं। जिससे बचने के लिए वर्क फ्रॉम होम को तवज्जो देने के साथ कुछ लोग इसे वर्क फ्रॉम रोड कह रहे हैं। तस्वीर वायरल हो गई है।

सोशल मीडिया पर साझा होते ही तस्वीर को लेकर लोग अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसे वर्क प्रेशर का हिस्सा बता रहे हैं। बहुत से लोगों का कहना है कि ऐसी दशा से बेहतर है वर्क फ्रॉम होम को ही कंटिन्यू कर देना चाहिए। तो कुछ का मानना है कि कंपनीज अपने इम्प्लॉइज को चैन से नहीं देख सकती, इसीलिए WFH की बजाय दफ्तर बुलाकर काम करवाने पर मजबूर करती हैं। जबकि आईटी सेक्टर में वर्क फ्रॉम होम आसानी से मुमकिन है। तो कुछ लोगों ने इसे वर्क फ्रॉम होम की तर्ज पर वर्क फ्रॉम रोड का दर्जा दिया। तस्वीर को 47,000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments