बठिंडा। बठिंडा शहर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। प्रशासन को पत्र बरामद हुए हैं, जिसमें लिखा है कि बठिंडा में कई जगहों को उड़ाया जाएगा। पुलिस हरकत में आ गई है और आने-जाने वाले हर संदिग्ध पर नजर रख रही है।
पंजाब के बठिंडा जिले में बम की धमकी मिली है। पुलिस को 6 खत मिले हैं, जिनमें 7 जून को हुए धमाकों के बारे में लिखा है। यह खबर राजनीतिक नेताओं, अधिकारियों और व्यापारियों तक पहुंचा दी गई है। एक कॉपी असल है और बाकी फोटोकॉपी हैं। उधर, पत्र मिलने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
एसएसपी गुरनीत खुराना ने तत्काल पूरे जिले के थानों को हाई अलर्ट पर कर दिया है। हर संदिग्ध की तलाशी लेने के निर्देश दिए गए हैं। हर क्षेत्र, वाहन और व्यक्ति की जांच की जाएगी। हर गतिविधि पर नजर रखने को कहा। साथ ही लोगों से अपील की है कि कुछ भी संदिग्ध लगने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
एसएसपी के मुताबिक पोस्टमैन के जरिए पत्र मिले हैं। इनमें 10 जगहों के नाम लिखे हैं और लिखा है कि इन 10 जगहों पर 7 जून को धमाका होगा। माल पहुंचा दिया गया है, अब बठिंडा को भगवान ही बचा सकते हैं। कोई रोक सकता है तो रोक लो। हम पंजाब में हिंदू और मुसलमानों को रहने नहीं देंगे।