Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

मुसलमानों के साथ हमारे देवी-देवताओं का जुड़ाव सदियों से , यह प्रेम हमेशा बना रहेगाः श्री स्वामी वासुदेव नंद सरस्वती 

Spread the News

जिला शिरोमणि वरिष्ठ उप प्रधान हाजी अनवार अहमद बिट्टू चौहान ने की प्रतिनिधि मंडल के साथ श्री स्वामी वासुदेव नंद सरस्वती जी महाराज जी से मुलाकात

सांसद सरदार सिमरनजीत सिंह मान के नाम शमशान घाट के लिए आवश्यक धनराशि को लेकर भी दिया गया मांग पत्र

मालेर कोटला। डेरा बाबा नरसिंहदास (श्री काली माता मंदिर) में श्री स्वामी वासुदेव नंद सरस्वती जी महाराज ज्योतिस बद्रिकाशाम हिमालय जी से मुलाकात करने के लिए शिरोमणि  अकाली दल अमृतसर के सदस्य पी ए सी व पार्टी महासचिव श्री नवनीत कुमार गोपी जी के साथ जिला शिरोमणि वरिष्ठ उप प्रधान हाजी अनवार अहमद बिट्टू चौहान पाहुचे। इस अवसर पर हिंदू, मुस्लिम और सिख भाइयों ने बड़े आदर के साथ महाराज जी के प्रवचन सुने, और महाराज जी ने भी बड़े विस्तार से बताया कि मुसलमानों के साथ हमारे देवी-देवताओं का जुड़ाव सदियों से चला आ रहा है और यह प्रेम हमेशा बना रहेगा। इस अवसर पर जमालपुरे श्मशान घाट की कमेटी ने सांसद सरदार सिमरनजीत सिंह मान के नाम शमशान घाट के लिए आवश्यक धनराशि का मांग पत्र भी दिया।

Svg%3E


इस मौके पर पूर्व एम सी बयंत किंगर, एडवोकेट सुशील कुमार, विजय कुमार खूलर जी, अशोक कुमार जी, हरिओम जी, मोहम्मद अरशद बाबा जी, हकीकत राय चौहान लुधियाना, हरजीत सिंह ब्लॉक प्रभारी लुधियाना, अभिषेक जैन वार्ड प्रभारी लुधियाना, अमित कुमार मणि प्रधान सचिव लुधियाना व वैद मोहन लाल जी, मोहम्मद अरशद बाबा जी व मालेरकोटले से राजेश कुमार पत्रकार भी उपस्थित थे। बाद में नवनीत कुमार गोपी सदस्य पी ए सी और पार्टी महासचिव अपनी लुधियाना की टीम के साथ हाजी अनवार अहमद बिट्टू चौहान के घर पहुंचे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments