डॉक्टर जसदीप सिंह संधू ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत
बच्चों की सफलता ने स्कूल की शान में चार चाँद लगा दियेः रेवरेंड फादर एंटोनी
जालंधर। आज सेंट जोसेफ हाई स्कूल में बच्चों के 10 वीं और 12 वीं कक्षा के अच्छे परिणाम के लिेए उनको और उनके माता- पिता को सम्मानित किया गया। स्कूल के डायरेक्टर फादर रेवरेंड एंटोनी तूरुथिल और प्रिंसीपल सिस्टर डेटी ने माता-व पिता को बधाई दी, और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्य अतीथि डॉक्टर जसदीप सिंह संधू जोकि आंखों के डॉक्टर हैं और चैरीटेबल हॉस्पिटल बल्ला जालंधर में मुफ्त सेवा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। रेवरेंड फादर एंटोनी ने कहा कि बच्चों की सफलता ने स्कूल की शान और बढ़ा दी है।
दसवीं कक्षा टॉपर तुषार अरोडा (98.5%) अरुणिम शर्मा (96%) , रूशांत शर्मा (95.5%) , उदय कालिया (95.4%) निधिश रावत (95.4%), सक्षम अहूजा (95%) और बारहवीं कक्षा के टॉपर एलन विल्सन (93.7%) की तरफ से स्कूल का धन्यवाद किया गया। इन विद्यार्थियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए इन को सम्मानित किया गया।
स्कूल के डायरेक्टर रेवरेंड फादर एंटोनी तूरुथिल ने इस उत्सव में शामिल होने के लिए मुख्य मेहमान का
धन्यवाद किया और विद्यार्थियों को और अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी । अंत में राष्ट्र गीत भी
गाया गया।




