गोराया। ऑल इंडिया चेयरमैन माईनोरिटी मेैसेंजर ऑफ पीस डाक्टर शाहिद मियाँ जी ने पंजाब पहुंच कर संस्था के पदाधिकारियों से मुलाकात की। जिस में मेैसेंजर ऑफ पीस के चेयरमैन सलीम सुलतानी, ऑल इंडिया प्रचारक मेैसेंजर ऑफ पीस हाफीज अली इसलाही, जनाब ज़ाहिद जी, माजिद जी, कारी साहिब व अन्य मोैजूद थे ।
मुलाकात के दोैरान कोैम-मिल्लत की वर्तमान स्थिति और उन की समस्याओं को हल करने एवं उन के निवारण को लेकर चर्चा की गई। वहीं इस अवसर पर पंजाब टाईमज़ न्यूज़ से बात चीत करते हुए श्री सलीम सुलतानी ने कहा कि ज़िमनी चुनाव के दोैरान मुसलमानों ने पूरी शिद्दत के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान की पार्टी का समर्थन किया था ओैर आने वाले समय में भी उन का समर्थन जारी रखा जायेगा। चुनाव के दोैरान श्री सलीम सुलतानी,हाफिज अली इसलाही एवं उनकी टीम द्वारा पंजाब सरकार के हक में की गई समूह कारगुज़ारी को ऑल इंडिया चेयरमैन माईनोरिटी मेैसेंजर ऑफ पीस डाक्टर शाहिद मियाँ के सामने रखा गया।




