Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर में नहर में गिरी Thar, सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ ना मिलने के कारण फैन ने भावुक होकर नहर में गिराई थार

Spread the News

जालंधर, 4 सितंबर : बस्तीबावा खेल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नहर की पुली ने थार गिर गई। हालांकि इस हादसे में थार चालक के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान नहर में बच्चे नहर में नहा रहे थे। हालांकि घटना के दौरान वह भी बाल-बाल बच गए। वहीं घटना संबंधी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। घटना के बाद वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता हैकि थार नहर में बुरी तरह से फंस गई है। वहीं थार को निकालने का प्रयास प्रशासन और स्थानीय लोगों द्वारा किया जा रहा है। कड़ी मशक्त के बाद जेसीबी की मशीन की मदद से थार को नहर से बाहर निकाला गया। वहीं बताया यह भी जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ ना मिलने के कारण थार चालक युवकों ने भावुक होकर नहर में गिरा दी। जिसके बाद वहां पर काफी हंगामा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments