लुधियाना 4 सिंतबर : नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच द्वारा पिछले दिनों रिहायशी इलाके में स्थित होने की वजह से गार्डन कैफे को सील करने की कार्रवाई की गई थी लेकिन उन अधिकारियों को जोन डी ऑफिस से चंद कदमों की दूरी पर खुले रेस्टोरेंट नजर नहीं आ रहे, जहां बार भी अवैध रूप से चल रहे हैं।
इसके अलावा वहां नए कोचिंग-फिटनेस सेंटर, सेलुन भी खोले गए हैं। जिनमें से किसी भी परिसर के मालिक द्वारा पार्किंग के लिए जगह न छोड़ने कारण सड़क के किनारे गाड़ियां खड़ी करने की वजह से राहगीरों को दिक्कत आ रही है। इसी तरह मल्हार रोड पर गोपाल स्वीट के साथ से सराभा नगर मार्केट व चर्च के आगे से होकर कान्वेंट स्कूल तक जाने वाली सड़क पर अवैध रूप से चल रही कमर्शियल गतिविधियों को भी नगर निगम द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है।