Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब: जी-20 शिखर सम्मेलन के कारण 4 दिन रद्द रहेंगी 207 यात्री ट्रेनें, रेलवे ने लिया फैसला

Spread the News

जालंधर, 4 सितंबर : उत्तर रेलवे ने जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली स्टेशन पर भीड़ को कम करने और सुरक्षा एजेंसियों की योजना के अनुसार सड़क यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त बनाए रखने के लिए अप और डाउन की 207 यात्री ट्रेनों को अस्थाई तौर पर रद्द किया गया है। इन ट्रेनों में पंजाब, हरियाणा, जम्मू, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों को आने-जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।

इन ट्रेनों को एक से चार दिन तक के लिए रद्द किया गया है। वहीं 15 यात्री ट्रेनों के टर्मिनल अस्थाई तौर पर बदले गए हैं। इन ट्रेनों को नई दिल्ली स्टेशन की बजाय पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन और आनंद विहार स्टेशन पर रोकने तथा वहीं से टर्मिनेट करने की योजना है। इसके अलावा 6 यात्री ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन और 70 यात्री ट्रेनों को बादली, फारूखाबाद, हजरत निजामुदृीन, गाजियाबाद, साहिबाबाद, दिल्ली शाहदरा, आनंद विहार, ओखला, पटेल नगर व बादली में अतिरिक्त स्टॉपेज देने की योजना है।

ट्रेनें रद्द होने तथा मार्ग परिवर्तन होने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में 8 से 11 सितंबर तक किसी भी ट्रेन की टिकट खरीदने तथा यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन के संचालन, रूट और स्टॉपेज की जानकारी प्राप्त करके परेशानी से बचा जा सकता है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments