Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
Google search engine

 जालंधर : लाठी मार मोहल्ला में मायके गई पत्नी बुलाने पर भी नहीं आई तो पति ने लगाया फंदा

Spread the News

जालंधर 4 सितंबर : गुज्जापीर रोड पर स्थित लाठी मार मोहल्ला में एक श्रमिक ने फंदा लगा कर जान दे दी। बताया जा रहा है कि हाल ही में उसकी पत्नी अपने मायके गई थी, पति ने पत्नी को रात को वापस बुलाया, लेकिन पत्केनी ने सुबह आने की बात कही तो श्रमिक ने फंदा लगा कर जान दे दी। मृतक की पहचान राहुल पुत्र नरिंदर शर्मा मूल निवासी बिहार हाल निवासी लाठीमार मोहल्ला के रूप में हुई है।

थाना 8 के प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि रविवार सुबह 8 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि लाठीमार मोहल्ला में एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और फंदे पर झूल रहे व्यक्ति को नीचे उताया परंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जांच करने पर पता लगा कि राहुल का अपनी पत्नी के साथ कुछ विवाद हुआ था जिसके चलते उसकी पत्नी शोभा रानी अपने मायके चली गई थी। शनिवार रात को उसने शोभा को फोन करके वापिस बुलाया लेकिन वह सुबह आने की बात करने लगी जिसके कारण गुस्से में आकर राहुल ने जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments