Monday, June 22, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर : ट्रेन की चपेट में आने से बस बॉडी बिल्डिंग मैकेनिक की मौत, जांच जारी 

Spread the News

जालंधर, 4 सितंबर :लाडोवाली रोड फाटक पर सुबह करीब 8 बजे नकोदर से जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर आ रही रेल गाड़ी की चपेट में आने से 40 वर्षीय बस बॉडी बिल्डिंग मैकेनिक जतिंदर कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवग्रह भेज दिया है, जबकि मृतक की पत्नी राधा के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

पत्‍नी ने जीआरपी को दिया बयान

प्रीत नगर लाडोवाली रोड नगर निवासी राधा ने जीआरपी को अपने बयानों में बताया कि पति जतिंदर का 2 महीने पहले एक हादसे में हाथ कट गया था। तब उसका ऑपरेशन भी करवाया गया था। मगर उसके बाद से वह परेशान रहने लग गया था।

पड़ोसी ने दी मौत की जानकारी

रविवार को वह घर से लाडोवाली रोड मेडिकल स्टोर से दवा लेने की बात कह कर घर से गए थे, मगर रात तक घर नहीं लौटे। रात तक वे आस-पास तलाश करने के बावजूद उनका कुछ पता नहीं चला था। सुबह 8.40 पर पड़ोसी का फोन आया, तो उन्होंने बताया कि पति की लाडोवाली रोड फाटक पर रेल गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments