Tuesday, April 14, 2026
No menu items!
Google search engine

हैरान कर देने वाला मामला : शादी के बाद विदा हो रही दुल्हन ने ससुरालियों को किया बेहोश और प्रेमी के साथ हुई फरार

Spread the News

इटावा। उत्तर प्रदेश से कई चौंकाने वाली खबरें सामने आती रहती हैं। यह मामला भी यूपी के इटावा जिले से सामने आया है। शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन चलती ट्रेन से लापता हो गई। दरअसल शादी के बाद दुल्हन को ट्रेन से विदा कर के दूल्हे और उसके परिवार वाले ले जा रहे थे खाने में नशीली पदार्थ मिला कर खिला दिया और दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई।

यात्री के बेहोश मिलने पर रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। रेलवे पुलिस अब दुल्हन के गायब होने और धोखाधड़ी की घटना की गंभीर जांच में जुट गई है। होश में आने पर पीड़ित परिवार को सबकुछ पता चला।

दरअसल, राजस्थानी जैन परिवार अपने बेटे अंकित की शादी कर बनारस सिटी रेलवे स्टेशन से मरुधर एक्सप्रेस से वापस जयपुर जा रहा था, लेकिन रास्ते में परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई।

अंकित के पिता कन्हैया लाल जैन का कहना है कि हम तय तिथि के अनुसार 5 फरवरी को राजस्थान से मुगलसराय पहुंचे। वहां से 25 किमी दूर एक गांव में अंकित और दुल्हन गुडडी की शादी दोनों परिवारों के बीच रीति-रिवाज़ो के मुताबिक हुई।

जैन के मुताबिक छह फरवरी को दुल्हन गुडडी को विदा कर के मरुधर एक्सप्रेस से रवाना हुए। इसी बीच दुल्हन को जानने वाला एक शख्स ट्रेन में चढ़ गया। हम सब ट्रेन में उस शख्स से मिले, जिसे दुल्हन का प्रेमी माना जा रहा है। बातचीत के दौरान पूरे परिवार ने रोटी खाई, जिसके बाद उन्हें कुछ होश नहीं रहा। होश आया तो पूरा परिवार जि़ला अस्पताल में भर्ती था। और दुल्हन गायब थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments