जालंधर। किशनपुरा से अगवा हुई निहंग सिंह की बेटी अमृतसर से मिली। पुलिस ने बच्ची के बारे में सूचना देने वाली महिला का सम्मान किया। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एक निहंग सिंह एक महिला की मदद करके उसे अपने घर लेकर आया था।
जिसके बाद वह दुबारा बाज़ार में काम करने चला गया। बाद में उसे पता चला कि जिस महिला की उसने मदद की थी उसने उसकी बच्ची का अपहरण कर लिया है। निहंग ने थाना 8 की पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए निहंग सिंह की बेटी आंचल को अमृतसर के रंजीत एवेन्यू से कचरे के ढेर के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया है। बच्ची को कूड़े के ढेर के पास देखकर इलाके के लोगों ने बच्ची को अपने घर में ऱख लिया। जिसके बाद इसकी सूचना अमृतसर पुलिस को दी गई।
अमृतसर पुलिस मौके पर पहुंची और जालंधर पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद पुलिस लड़की को लेने के लिए अमृतसर के लिए रवाना हो गई।



