Home अन्य क्राइम जालंधर में खाकी वर्दी का खौफ खत्म, सिविल अस्पताल में पुलिस के...

जालंधर में खाकी वर्दी का खौफ खत्म, सिविल अस्पताल में पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, एक-दूसरे को जान से मारने की दी धमकी

Svg%3E
Spread the News

जालंधर। सिविल अस्पताल में पुलिस के सामने दो गुट आपस में भिड़ गए। पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों गुटों को अलग किया।

दरअसल, मकसूदा के रविदास नगर में फायरिंग को लेकर ये दोनों गुट आमने-सामने हो गए थे। पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक को पकड़ लिया और मैडीकल के लिए सिविल अस्पताल ले गई।

इस बीच गोलियों का शिकार हुए पिता-पुत्र भी अपने परिजनों व कुछ युवकों के साथ सिविल अस्पताल पहुंचे। दोनों अस्पताल में एक-दूसरे को गालियां देने लगे।

दोनों ने एक-दूसरे को देखते ही एक-दूसरे पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन आरोपी को लाने वाली पुलिस ने बीच-बचाव कर दूसरे पक्ष को भेज दिया।