Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

शराब घोटाला मामले में ईडी ने पूर्व विधायक और पंजाबी कारोबारी के बेटे को किया गिरफ्तार

Spread the News

नयी दिल्ली। शराब घोटाले से जुड़े मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के शराब कारोबारी गौतम मल्होत्रा ​​को गिरफ्तार किया है। गौतम मल्होत्रा ​​अकाली दल के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा ​​के बेटे हैं।

गौतम पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है और वह बड़ी शराब कंपनी ओएसिस ग्रुप के डायरेक्टर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गौतम को दिल्ली की कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां ईडी उनकी हिरासत की मांग कर सकती है।

गौरतलब है कि गौतम पंजाब और अन्य इलाकों में शराब के कारोबार से जुड़ा है। इससे पहले आज सुबह सीबीआई ने दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में कथित घोटालों के सिलसिले में हैदराबाद से चार्टर्ड अकाउंटेंट बुच्ची बाबू गोरंटला को गिरफ्तार किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments