Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine

बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आया सेंट जोसफ बॉयज स्कूल, धर्मकोट व रामदास क्षेत्र में बांटी राहत सामग्री

Spread the News

जालंधर,12 सितम्बर।बाढ़ की आपदा ने अनेक परिवारों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी अस्त-व्यस्त कर दी है। ऐसे कठिन समय में सेंट जोसफ बॉयज स्कूल, छावनी, जालंधर ने समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हुए राहत सामग्री वितरित करने का कार्य किया। स्कूल प्रशासन और छात्रों ने मिलकर समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश की।

स्कूल के डायरेक्टर रSvg%3E

फादर एंटोनी तुरुथेल व राहत कार्य की प्रभारी सिस्टर जॉयस ने कहा कि जब विकट स्थिति में समाज की ज़िंदगी प्रभावित किया है ऐसे समय में हमें अपनी संवेदनाओं को जागृत कर मानवता के साथ खड़ा होना चाहिए। सेंट जोसफ बॉयज स्कूल हमेशा से शिक्षा के साथ समाज सेवा में विश्वास रखता आया है।

उन्होंने कहा कि हमारे छात्र, स्टाफ और प्रबंधन इस कार्य के लिए दिन-रात तैयार हैं। जिनता योगदान वे कर सकते हैं उसके लिए वे प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को करुणा, ज़िम्मेदारी और सहयोग भावना विकसित करने का आह्वान किया।

स्कूल प्रिंसिपल रेवरेण्ड सिस्टर जॉयस ने कहा कि ऐसे समय मिलकर हमें ज़रूरतमंद परिवारों की मदद करनी चाहिए। बाढ़ पीड़ितों की मदद करना समाज सेवा का यह अवसर है। समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी का एहसास होना और यह कार्य करना हमारे लिए गर्व की बात है।

राहत सामग्री वितरण में स्कूल प्रबंधन के साथ छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर रेवरेण्ड सिस्टर मारिया, रेवरेण्ड सिस्टर प्रिमिला सहित स्कूल स्टाफ व कई सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments