Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

हरियाणा मेवात के मलाई गांव के लोगों ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री

Spread the News

इंसानियत का तकाज़ा यही है कि हम सब मिलकर अपने भाइयों की मदद करें:इंजी. मोहसिन खान 

अमृतसर,13 सितम्बर। पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हरियाणा के मेवात जिले के मलाई गांव के लोगों ने इंसानियत और भाईचारे की मिसाल पेश की है। गांववासियों ने आपसी सहयोग से ज़रूरी राहत सामग्री एकत्र की और उसे बाढ़ प्रभावित इलाकों तक पहुंचाया।

इस राहत कार्य की अगुवाई इंजी. मोहसिन खान ने की। उनके नेतृत्व में गठित टीम में जामा मस्जिद जान मुहम्मद के पेश इमाम मौलाना ईसा खान,हाजी अबदुल लतीफ, आसिफ़ खान, आरिफ़ खान, सलीम अहमद, मौलाना जमशेद, मौलाना अज़हरुद्दीन, हाफ़िज़ अन्सार, हाफ़िज़ अब्दुल क़ादिर, जाकिर, प्रेम चाँद मंगला, जुबैर, मुजाहिद, शाहिद, जाकिर, जुनैद, अज़हरुद्दीन, हाकम, लियाक़त, मोमिन, वसीम, रईस और साहुन जैसे समर्पित लोग शामिल रहे। इन सभी ने मिलकर बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए भोजन, कपड़े, दवाइयाँ और अन्य आवश्यक सामग्री इकट्ठा की और राहत सामग्री को पंजाब रवाना किया।

पंजाब इस समय बाढ़ की त्रासदी से गुजर रहा है। इंसानियत का तकाज़ा यही है कि हम सब मिलकर अपने भाइयों की मदद करें। मलाई गांव के लोगों ने जिस जज़्बे और भाईचारे का परिचय दिया है, वह काबिले-तारीफ है। इस राहत सामग्री के ज़रिए हमने सिर्फ सामान ही नहीं बल्कि अपनी मोहब्बत और दुआएं भी पंजाब के लोगों तक भेजी हैं।

इंजी. मोहसिन खान नेे अपने बयान में कहा कि पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि वे बिना देरी किए बड़े स्तर पर राहत कार्य चलाएं ताकि जिन परिवारों का सबकुछ पानी में बह गया है, उन्हें जल्द से जल्द सहारा मिल सके। हमारी यह कोशिश जारी रहेगी और जरूरत पड़ने पर मलाई गांव के लोग और हमारी टीम फिर से आगे आएगी। हमारा संदेश साफ है—संकट की घड़ी में इंसानियत, एकता और भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत है।” गांव के बुजुर्गों से लेकर नौजवानों तक सभी ने इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और यह साबित किया कि मिलजुल कर किया गया हर छोटा-बड़ा प्रयास बड़ी राहत बन सकता है।

याद रहे कि पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी और विकास सोनी ने अपने गृह से मेवात मलाई से आए मुस्लिम भाईचारे के लोगों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments