Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

मिड डे मील से निकला साँप देख उड़ गए होश…

Spread the News

कोलकाता/बंगाल। यहां एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नदिया ज़िले के आईसीडीएस केंद्र में मिड डे मील में सांप मिला। घटना छपरा थाना क्षेत्र के डोमपुकुर इलाके की है। वहां पूर्वी दक्षिणपारा नंबर 60 आईसीडीएस केंद्र में खाना बनाया गया। खाने में मरा हुआ सांप मिला। खाने में सांप मिलने पर इलाके के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। खाने के डिब्बों को लेकर स्थानीय लोगों ने छपरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

अभिभावकों की शिकायत है कि आईसीडीएस केंद्र के पास एक घर में खाना बनता है। इसके आसपास शौचालय हैं। हाइजीन का ख्याल नहीं रखा जाता है। इससे पहले भी बंगाल में मिड-डे मील में कॉकरोच और छिपकली मिलने की घटनाएं हो चुकी हैं। केंद्र की अध्यापिका साहनारा खातून ने बताया कि नियमानुसार ही खाना बनाया जाता है। हो सकता है सब्जियों में या किसी और चीज़ में साँप हो।

इलाके के रहने वाले आसनूर बिस्वास ने कहा कि यहां बच्चों को ठीक से खाना नहीं दिया जाता है। सोयाबीन, आलू कुछ नहीं देते। बच्चों को पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिल पाता है। खाना बनाने की जगह भी ठीक नहीं है। इसके तीन तरफ शौचालय है। सरकार ने रसोई गैस दी है लेकिन उसका उपयोग नहीं हो रहा है। बांस के पत्तों को जलाकर खाना बनाया जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments