Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

खुश हैं तुमको डिलीट करते हुए रो पड़े हम ये ट्वीट करते हुए

Spread the News

खुश हैं तुमको डिलीट करते हुए
रो पड़े हम ये ट्वीट करते हुए

याद रखियेगा हाथ कांपेंगे
मेरा नम्बर डिलीट करते हुए

उसका दिल कांपता नहीं है क्या
झूटी बातों को ट्वीट करते हुए

हाय वो दास्ताने इश्क़ जिसे
रो पड़ें सब रिपीट करते हुए

इश्क़ का खेल भी निराला है
प्यारे लगते हो चीट करते हुए

सच कहूँ अच्छे ही नहीं लगते
तुम मुझे चीट वीट करते हुए

अपनी किस्मत पे रो दिए मजबूर
इक महल कम्पलीट करते हुए

इश्क़ में उम्र खप गई मेरी
इक करेले को स्वीट करते हुए

खुश हैं तुमको डिलीट करते हुए
रो पड़े हम ये ट्वीट करते हुए

याद रखियेगा हाथ कांपेंगे
मेरा नम्बर डिलीट करते हुए

उसका दिल कांपता नहीं है क्या
झूटी बातों को ट्वीट करते हुए

हाय वो दास्ताने इश्क़ जिसे
रो पड़ें सब रिपीट करते हुए

इश्क़ का खेल भी निराला है
प्यारे लगते हो चीट करते हुए

सच कहूँ अच्छे ही नहीं लगते
तुम मुझे चीट वीट करते हुए

अपनी किस्मत पे रो दिए मजबूर
इक महल कम्पलीट करते हुए

इश्क़ में उम्र खप गई मेरी
इक करेले को स्वीट करते हुए

कितने बेहिस हैं शर्म करते नहीं
दोस्त को अपने चीट करते हुए

(आदिल रशीद)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments