चंडीगढ़। हिमाचल में पिछले 48 घंटों से हो रही बर्फबारी और अन्य इलाकों में भारी बारिश ने ठंड में इजाफा किया है। मौसम विभाग ने आज बारिश और बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पंजाब में 48 घंटे में 11 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। रविवार को भी अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, 3 अप्रैल को पंजाब में फिर से ओलावृष्टि, तेज़ हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने सोमवार को पंजाब के 15 ज़िलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ये सभी मालवा क्षेत्र के ज़िले हैं। जहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही बारिश और ओले भी गिरेंगे। राज्य के बाकी हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
पंजाब जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के लिए विशेष रूप से संवेदनशील है। जलवायु परिवर्तन के कारण 2050 तक पंजाब में केसर और रबी की फसल में 13 से 1 प्रतिशत की कमी आ सकती है। ये तथ्य इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज (आईपीसीसी) की सिंथेसिस रिपोर्ट में सामने आए हैं।



