Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

लिंग निर्धारण केंद्र का पर्दाफाश : दंपती डॉक्टर व दलाल भ्रूण लिंग टैस्ट करते गिरफ्तार, 30 लाख रुपये बरामद

Spread the News

बठिंडा। यहां की रॉयल एन्क्लेव कॉलोनी के एक कमरे में चल रहे भ्रूण लिंग निर्धारण केंद्र का पर्दाफाश हुआ। लुधियाना से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बठिंडा के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कोठी में चल रहे क्लीनिक पर छापा मारा। यहां से आरएमपी, उसकी पत्नी और एक दलाल को गिरफ्तार किया गया है।

Svg%3E

टीम ने कोठी के अंडरग्राउंड कमरे में तीन घंटे की तलाशी के दौरान 30 लाख रुपये की नकदी, गर्भपात की दवाएं, उपकरण और बच्चों के गोद लेने के शपथ पत्र बरामद किए। पुलिस ने आरोपी आरएमपी गुरमेल सिंह, उसकी पत्नी बिंदर कौर और दलाल राजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर कैंट थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

इसी घर में छापा मारा गया। उस कोठी के बाहर क्लीनिक का बोर्ड लगाया गया है। खुद को आरएमपी बताने वाला गुरमेल सिंह लंबे समय से अंडरग्राउंड चेंबरों में लिंग निर्धारण से लेकर गर्भपात और नव जात को गोद लेने तक की गैर – कानूनी काम कर रहा था।

Svg%3E

जिला परिवार कल्याण अधिकारी स्वास्थ्य विभाग लुधियाना डॉ. हरप्रीत सिंह ने बताया कि जानकारी मिली थी कि लुधियाना के कुछ मरीजों का भुच्चो मंडी में लिंग परीक्षण होता है। टीम एक गर्भवती महिला को लेकर रॉयल एन्क्लेव पहुंचती है। वहां एक कमरे में गर्भवती महिला के बच्चे का लिंग परीक्षण कराने का सौदा हुआ और केंद्र चलाने वाले दंपती को 50 हजार रुपये दिए गए। वह महिला को घर के अंदर एक कमरे में ले गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर मेडिकल टर्मिनेशन किट व औजार बरामद किए।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments