Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

साल भर पहले खुदकुशी करने वाली 14 साल की छात्रा के मामले में हुआ सनसनीखेज खुलासा – एक मैसेज ने खोला राज

Spread the News

ग्वालियर। ग्वालियर में साल भर पहले खुदकुशी करने वाली 14 साल की छात्रा के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। खुदकुशी के वक्त छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि एक मैसेज ने मेरी ज़िंदगी बदलकर रख दी। करीब सालभर बाद भी मृतका का इंस्टाग्राम आईडी संचालित होने की जानकारी लगते ही सायबर टीम ने इस गुत्थी को सुलझा लिया। पुलिस ने छात्रा का इंस्टाग्राम आईडी ऑपरेट करने वाले को पकड़ा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि 2 नाबालिग सहित तीन लड़के छात्रा को प्रताड़ित कर रहे थे। इसी से तंग आकर छात्रा ने फांसी लगाई थी।

ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र में बीते साल 7 जुलाई 2022 को 14 साल की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली थी। सूचना मिलने के बाद जब कंपू पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां छात्रा का एक सुसाइड नोट मिला था। छात्रा ने सिर्फ इतना ही लिखा था कि एक मैसेज ने मेरी जिंदगी बदल कर रख दी। सुसाइड नोट से स्थितियां ज्यादा साफ नहीं हो पाई थीं घर वालों ने भी किसी तरह की परेशानी ना होने की बात कही थी।

कंपू पुलिस ने तब छात्रा का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिवार वालों को सौंप दिया था। छात्रा की आत्महत्या के मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया था। सुसाइड नोट में कुछ साफ ना लिखे जाने के कारण छात्रा की आत्महत्या का यह मामला पेचीदा हो गया था। पुलिस की भरसक कोशिश के बावजूद खुदकुशी का राज सुलझा नहीं था।

एक दिन छात्रा के मोबाइल नंबर पर एक MSG आया। जिसमें खुलासा हुआ कि छात्रा की मौत के बाद उसका इंस्टाग्राम आईडी का पासवर्ड बदला गया था। छात्रा के मोबाइल पर नोटिफिकेशन आया तो उसके घर वालों ने तत्काल कंपू पुलिस को सूचना दी।

कंपू पुलिस ने इस मामले को साइबर एक्सपर्ट के हवाले किया। टीम ने जब मामले की जांच की तो खुलासा हुआ कि मृतका की इंस्टाग्राम आईडी को पड़ोस में रहने वाला 17 साल का एक नाबालिग ऑपरेट कर रहा था। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया।

आरोपी ने बताया कि वह और उसके दो अन्य साथी मिलकर छात्रा की इंस्टाग्राम आईडी को ऑपरेट कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने छात्रा की व्हाट्सएप चैट को रिकवर करवाया। उसमें पड़ोसी नाबालिग और छात्रा के बीच हुई बातचीत का ब्यौरा भी मिल गया।

इससे कहानी पूरी तरह साफ हो गई। पड़ोस में रहने वाला 17 साल का लड़का और उसके दो अन्य साथी मिलकर छात्रा को प्रताड़ित कर रहे थे। इनसे तंग आकर छात्रा ने डिप्रेशन में खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और अगली कार्रवाई में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments