Monday, August 3, 2026
No menu items!
Google search engine

CIA टीम की रेड के दोैरान गैंगस्टर जतिंदर सिंह गिरफ्तार- 9 महीने पहले टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी

Spread the News

लुधियाना। पंजाब के जिला लुधियाना में गैंगस्टरों को दबोचने के लिए लगातार CIA टीम रेड कर रही है। CIA टीम ने अब लंबे समय से भगौड़ा चल रहे गैंगस्टर जतिंदर सिंह उर्फ जिंदी को गिरफ्तार किया है। जिंदी को देर रात पुलिस ने पकड़ा। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन आज पुलिस प्रेस वार्ता कर सकती है।

जिंदी व उसके साथियों ने CIA स्टाफ को स्विफ्ट कार से कुचलने की 9 महीने पहले कोशिश की थी। इंचार्ज राजेश शर्मा ने बदमाश को पकड़ने के लिए टायर पर 2 फायर भी किए थे, लेकिन बदमाश फरार हो गया था। बदमाश जिंदी डेढ़ वर्ष से विभिन्न मामलों में भगौड़ा चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस सरकार के समय जिंदी का पार्टी में काफी रुतबा रहा है।

किसी पर पिस्तौल नहीं तानी
जिंदी ने 9 महीने पहले सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा था कि उसने पुलिस टीम पर पिस्टल नहीं तानी। जिंदी के मुताबिक, उसने सोचा था कि शायद कोई गैंगस्टर है, जो उसे टारगेट कर रहा है। यह सोच उसने गाड़ी वहां से भगा ली। जिंदी के मुताबिक, उसने किसी पर कोई पिस्तौल नहीं तानी, न ही गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। उसे जबरी गैंगस्टर बनाया जा रहा है। कुछ मामले उस पर दर्ज हैं। कई मामलों में उसका राजीनामा भी हो चुका है।

आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ चुका
जिंदी के इलाके के लोग बताते हैं कि सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू और पूर्व विधायक संजय तलवाड़ का जिंदी काफी करीबी रहा है। राजनीतिक दबाव के चलते जिंदी को कांग्रेस कार्यकाल में पुलिस पकड़ने से कतराती रही है। वहीं दूसरी और यदि बात की जाए तो जिंदी खुद भी निगम चुनाव वार्ड नंबर 6 से आजाद उम्मीदवार के तौर पर लड़ चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments