जालंधर। रमजान उल मुबारक के पवित्र महीने में पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट की ओर से रोजा इफ्तार कराया गया। जिसमें शहर के सभी जिम्मेदार लोगों ने रोजा इफ्तार किया। मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के पंजाब अध्यक्ष अख्तर सलमानी ने कहा कि रमजान शरीफ के आखिरी रोजे चल रहे है पवित्र व बाबरकत महीना मुकम्मल होने जा रहा है हम सबको खुदा से एक दूसरे के लिए दुआएं करनी है। इस रमजान उल मुबारक मैं खुदा सब की दुआएं कुबूल फरमाता है।
इमाम मनव्वर हुसैन साहब ने कहा कि इस महीने में खुदा ताला हर इबादत का सवाब बढ़ा देते हैं और रोजे का सवाब अल्लाह ताला खुद अता फरमाते हैं इस महीने में की हुई सबकी इबादतों को अल्लाह ताला कुबूल फरमाए
रोजा इफ्तार की इस मौके पर पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रदेश उपाध्यक्ष लियाकत अली गुर्जर, जामा मस्जिद कतनी गेट के मुतवल्ली कयूम अहमद , चेयरमैन हाशिम अल्वी, जीशान अहमद ,कलीम अहमद, फिरोज अंसारी सोहेल अहमद, अनस अहमद, अब्दुल समद, रशीद अहमद, गुलाम रसूल, याकूब अहमद और जिम्मेदार साथियों सहित सैकड़ों लोगों ने रोजा इफ्तार किया और दुआएं की।
मस्जिद कतनी गेट में रोजा इफ्तार पार्टी के दौरान अख्तर सलमानी, कयूम अहमद, लियाकत अली गुर्जर इमाम मनव्वर साहब




