Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

रमज़ान उल मुबारक के पवित्र महीने के पूरे होने पर ईद उल फितर की पूर्व संध्या पर देश वासियों के नाम मोैलाना अनवर अमृतसरी का संदेश

Spread the News

गरीबों,यतीमों,मिस्कीनों एवं विधवाओं की भरपूर मदद के लिए ईद उल फितर की नमाज़ अदा करने से पहले सदका ए फितर ज़रूर करें अदाः नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट

 अमन-शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए की प्रशासन से भरपूर सहयोग की अपील 

नई दिल्ली। रमज़ान उल मुबारक का मुकद्दस एवं पवित्र महीना जहाँ रुखसत हुआ, वहीं रोज़े भी मुकम्मल हो गये। देश भर में ईद उल फितर मनाने की तैयारियाँ शुरु कर दी गई हैं। उसी संदर्भ में आज पंजाब टाईमज़ न्यूज़ के साथ विशेष बात चीत के दोैरान विशव प्रसिद्ध सामाजिक संस्था नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सीनियर जर्नलिस्ट मोैलाना अनवर अमृतसरी,कासमी,नदवी ने ईद उल फितर की पूर्व संध्या पर समूह देश वासियों समेत विश्व में ईद-उल -फितर मनाने वालों को मुबारकबाद पेश की।

Svg%3E

वहीं उन्होने अपने संदेश में कहा कि वह बारगाहे खुदावंदी में यही दुआ करते हैं कि इस विशेष त्योहार द्वारा देश में आपसी भाईचारे को मज़बूती, मुल्क में अमन,शांति की स्थापना समेत नफरतों को खत्म करते हुए हम देश की बुलंदी के लिए प्रयासरत रहें। मोैलाना अमृतसरी ने कहा कि देश के समूह मुस्लिम भाईचारे के लोग ईद उल फितर की नमाज़ बहुत ही संयम ओैर शांति के साथ अदा करें। साथ ही साथ इस विशेष अवसर पर ईद उल फितर की नमाज़ अदा करने से पहले फितरा ज़रूर अदा करें, ताकि गरीब,यतीम,मिस्कीनों ओैर विधवाओं की भरपूर मदद हो सके, ओैर वह भी ईद उल फितर की खुशियों में बराबर के शरीक होकर इस का लुत्फ उठा सकें। अंत में उन्होने प्रशासन से भी अनुरोध किया कि वह जिस प्रकार समूह धार्मिक समागमों के दोैरान अपनी पूरी मुसतैदी के साथ कानून वय्वस्था को बनाये रखने में अहम भूमिका निभाती है, इस अवसर पर भी वह ज़रूर सतर्क होकर हालात पर नज़र बनाये रखें ताकि यह खास ईबादत पुरे अमन तरीके से अदा की जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments