जालंधर, 27 जनवरी | वुडबरी स्कूल भोगपुर में स्कूल चेयरपर्सन श्रीमती परमजीत कौर के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविता व लोक नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने परिवार, समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
मैडम ने 26 जनवरी 1950 को देश में लागू संविधान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारत का संविधान सभी को समान अधिकार प्रदान करता है अंत में मैडम ने बच्चों और सभी स्टाफ को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।



