जालंधर , 27 जनवरी| आज तारीख 27 जनवरी रात को प्रोग्राम के बाद 9:00 बजे साईदा गेट से रौनक बाजार, अली मोहल्ला, गुड मंडी से होते हुए दरगाह शरीफ पर सभी भाईचारे के साथ चादरपोशी होगी जिसमें शहर के सांसद, विधायक,सियासी समाजी जिम्मेदार, पुलिस प्रशासन के इलावा समूह धर्म के अकीकतमंद भाईचारा हाजरी देंगे अलनूर हुमन वेलफेयर सोसायटी के चैयरमेन मोहम्मद अकबर अली एवं प्रधान मोहम्मद मूसा ने बताया कि इस प्रोग्राम की बहुत कम वक्त में तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है ,जिसका कार्ड पिछले दो दिन पहले पंजाब एडीजीपी एवं पंजाब कर्मी बोर्ड के वक्फ बोर्ड के ऐडमिसटरेटर एम एफ फारूकी जी द्वारा रिलीज किया गया है। जहां अल नूर ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से हर साल चादरपोशी और लंगर का सिलसिला चलेगा। पंजाब वक्फ बोर्ड के ई ओ शकील अहमद ने बताया वहीं पंजाब वक्फ बोर्ड की तरफ से भी लंगर एवं दरगाह की तैयारीया में हर साल भरपूर तवज्जो रहती है अली ने बताया कि यह दरगाह शरीफ भारत के प्राचीन दरगाह में अपनी एक खास मान्यता रखता है क्योंकि यहां हजरत बाबा फरीद गंज रहमतुल्लाही ताला अलेही जी की भी तशरीफ ला चुके हैं इस से ही हम अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कितने पहुंचे हुए बुजुर्ग है इसलिए आप सभी से गुजारिश है कि इस प्रोग्राम में पहुंचकर खूब फैज लूटे



