Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

मान सरकार ने पंजाब वासियों को ‘सड़क सुरक्षा बल’ देने का किया वादा

Spread the News

चंडीगढ़/जालंधर, 27 जनवरी | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर के पीएपी ग्राउंड में पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने पंजाब के लोगों को ‘सड़क सुरक्षा बल’ का बड़ा तोहफा दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब पहला राज्य होगा जहां सड़कों पर एसएसएफ होगी। उन्होंने कहा कि एसएसएफ की गाड़ियां बिल्कुल हाईटेक और तेज होंगी और अब आपको हर 30 किमी पर एक एसएसएफ की गाड़ी दिखेगी।

SSF की ट्रेनिंग कपूरथला में हुई है। साथ ही मुख्यमंत्री ने एसएसएफ को अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करने की भी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि एसएसएफ जवानों के कैमरे हर समय चालू रहेंगे। कैमरे से बचकर चालान करना भ्रष्टाचार माना जाएगा।

सीएम मान ने पंजाबियों से सड़कों पर स्टंट न करने की अपील की हैं। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार कई दुर्घटनाओं का कारण बनती है, जिससे कई घर नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें पंजाब को सड़कों के मामले में सबसे सुरक्षित राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि अगले माह से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आयेगी। 144 वाहनों पर 5 हजार कर्मचारी तैनात रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments