Monday, September 28, 2026
No menu items!
Google search engine

रंजीत पंजाबी साहित्य सभा (रजि.) की ओर से 9 अप्रैल को सालाना साहित्य सम्मान समारोह एवं कवि दरबार का आयोजन

Spread the News

खालसा कॉलेज श्री अमृतसर के प्रिंसिपल डॉ महल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे 

अमृतसर।  रंजीत पंजाबी साहित्य सभा (रजि.) श्री अमृतसर साहिब की ओर से खालसा पंथ साजना दिवस वैशाखी को समर्पित एवं पंथक कवि सरदार बलवंत सिंह तेग की याद में सालाना साहित्य सम्मान समारोह एवं कवि दरबार स्थान खालसा कॉलेज सेमिनार हॉल श्री अमृतसर मैं 9 अप्रैल 2023 दिन इतवार समय दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। इस की जानकारी श्री गुरशरन सिंह बब्बर एवं परमजीत सिंह बब्बर ने पंजाब टाइमज़ न्यूज़ को दी। इस समागम में जहाँ बहुत सी किताबों का विमोचन हो रहा है वहीं कुछ चुनिंदा शख्सियों को उनके अदबी कारनामों की वजह से सम्मानित भी किया जा रहा है।

विमोचन पुस्तक

धार्मिक कविताओं का गुलदस्ताः संपादक जसवीर सिंह तेग

 श्री गुरु तेग बहादुर जी प्रश्नोत्तरीः लेखक गुरशरण सिंह बब्बर प्रधान निंपा( रजि.)

मुख्य अतिथि

डॉ महल सिंह प्रिंसिपल खालसा कॉलेज श्री अमृतसर

प्रधानगी मंडल

डॉक्टर धर्म सिंह, डॉक्टर आतम सिंह रंधावा, डॉक्टर हीरा सिंह, डॉ इंद्रजीत सिंह गोगोआनी,  डॉ ज्ञान सिंह घई
 पुरस्कार

सरदार जसवंत सिंह केल्वी –  प्रोफेसर मोहन सिंह पुरस्कार

डॉक्टर आतम सिंह रंधावा  – भाई वीर सिंह यादगारी पुरस्कार

प्रिंसिपल रघवीर सिंह सोहल  – तरलोक सिंह दीवाना यादगारी पुरस्कार

एडवोकेट शुक्रगुजार सिंह –  बलवंत सिंह तेग यादगारी पुरस्कार

सरदार मनमोहन सिंह बासरके –  नानक सिंह यादगारी पुरस्कार

सरदार जसविंदर सिंह ढिल्लों –  ज्ञान सिंह कंवल पुरस्कार

कहानी कार युद्धवीर सिंह –  तलविंदर सिंह यादगारी पुरस्कार

मलकीत सिंह निमाना  –  पंथक कवि पूरन सिंह जोश पुरस्कार
 प्रतीक्षावान

जसबीर सिंह तेग( सचिव) दलबीर सिंह ( सहायक सचिव)  धरविंदर ओलख, प्रेस सचिव, स्टेज सचिहव, डॉ ज्ञान सिंह घई, (प्रधान)सरदार हरिंदर सिंह सीनियर उप प्रधान, सलविंदर सिंह घई, उप प्रधान

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments