नई दिल्ली। शरोमणी अकाली दल के कदआवर नेता चरनजीत सिंह अटवाल जो कि बादल परिवार की ओर से नज़र अंदाज़ किये जाने के बाद लम्बे समय से नाराज़ चल रहे थे, की ओर से आज अचानक शरोमणी अकाली दल से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के अनूसार चरनजीत सिंह अटवाल के बेटे इंदर अटवाल भाजपा में शामिल हो गये हैं। चरनजीत सिंह अटवाल दिल्ली में अपने बेटे पूर्व विधायक इंदर इकबाल के साथ पहुंच गये हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी उनहें जालंधर से अपना उम्मीदवार बना सकती है।
काबिल ए जिक्र है कि पिछले लोक सभा चुनाव में चरनजीत सिंह अटवाल जालंधर लोक सभा हलके से बहुत ही कम अंतर कांग्रसी उम्मीदवार से हारे थे। याद रहे कि चरनजीत सिंह अटवाल लोक सभा के डिप्टी स्पीकर के साथ साथ पंजाब विधान सभा के स्पीकर के पदों पर रह चुके हैं। जालंधर के जिमनी चुनाव से पहले अपने आप में यह एक बहुत बड़ा धमाके के रूप में देखा जा सकता है।



