Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

पैरोल पर आए राम रहीम का नशों पर चौथा गाना ,7 लाख लोगों ने देखा हो रहा वायरल

Spread the News

उत्तर प्रदेश। बरनावा आश्रम से 40 दिन की पैरोल पर आए रेप और मर्डर के दोषी राम रहीम ने अपना चौथा गाना लॉन्च किया। राम रहीम अब हर सत्संग में गीता, रामायण और अपने वेदों का हवाला दे रहे हैं। इस गाने को 70 लाख से ज्या़दा लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर ये गाना खूब वायरल हो रहा है।

राम रहीम ने 3 दिन पहले नशों पर आधारित गाना “देश की जवानी” लॉन्च किया था। इस गाने की शुरुआत में राम रहीम भगवा रंग की गाड़ी पर आते हैं। उस समय उसी रंग की टी-शर्ट भी पहनी हुई है। गीतों में भगवा रंग के गुब्बारे भी शामिल हैं। इसके बाद अगले सीन में राम रहीम मैरून जैकेट में गाना गा रहा है।

राम रहीम ने कहा कि मैं आपका चौकीदार हूँ। मुझे अपना नाम नहीं चाहिए, ना ही कोई स्टेटस चाहिए। बस एक ही चीज़ की ज़रूरत है कि पूरे समाज में प्रेम की गंगा बहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments