फ्लोरिडा। कहते हैं प्यार में इंसान सारी हदें पार कर देता है। ऐसे किस्से अक्सर देखने और सुनने को मिलते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं, जिसे पढ़ कर आप हैरान ही नहीं, बल्कि परेशान भी हो जाएंगे।
दरअसल, 68 साल के दादा ने अपनी ही 24 साल की पोती से शादी कर ली। दोनों एक ऑनलाइन डेटिंग साइट के जरिए मिले और शारीरिक रूप से जुड़ गए। इसके बाद जब लड़की गर्भवती हो गई तो दोनों ने शादी करने का फैसला किया। हालांकि तब तक दोनों को ये नहीं पता था कि वो दोनों दादा-पोती हैं।
घटना अमेरिका के फ्लोरिडा के मियामी की है। यह 7 साल पहले 2016 की बात है। 68 साल के अरबपति शख्स और 24 साल की लड़की को प्यार हो गया। दोनों ने शादी कर ली।
लेकिन बाद में फैमिली एल्बम देखकर उनकी जिंदगी में भूचाल आ गया। तस्वीर देखने के बाद लड़की ने कहा कि तस्वीर में दिख रहे शख्स उसके पिता हैं। वृद्ध के होश उड़ गए, उसने बताया कि वह उसका बेटा है। 68 साल के इस शख्स की पहले भी दो शादियां हो चुकी हैं। दूसरी पत्नी को तलाक देने के बाद उन्होंने अरबों रुपये की लॉटरी जीती।
बुज़ुर्ग अरबपति ने नाम न छापने की शर्त पर अंग्रेजी वेबसाइट ‘द सन’ को बताया कि वह लॉटरी में अरबों रुपए जीतने के बाद पार्टनर की तलाश कर रहे थे। इसी सिलसिले में दोनों की मुलाकात एक ऑनलाइन डेटिंग साइट पर हुई थी।
24 साल की इस लड़की ने ऑनलाइन डेटिंग साइट पर शख्स को बताया कि वह जैक्सनविले की रहने वाली है। उसके घर वालों ने उसे बाहर निकाल दिया है। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। लड़की गर्भवती हो गई और दोनों ने शादी कर ली। अचानक 3 महीने बाद फैमिली एल्बम देखकर लड़की के होश उड़ गए। तस्वीर में उनके पति के साथ उनके पिता भी मौजूद थे। बाद में पता चला कि लड़की गलती से अपने दादा से गर्भवती हो गई और उसने शादी भी कर ली।
पोती से शादी करने वाले बुज़ुर्ग ने कहा था कि दोनों का तलाक लेने का कोई इरादा नहीं है। दिग्गज के मुताबिक, दो असफल शादियों के बाद वह तीसरे रिश्ते में नहीं आना चाहते थे। इसके साथ ही 24 साल की लड़की ने कहा कि हर कपल किसी न किसी तरह से खास और दूसरों से अलग होता है। हमारा भी वही हाल है। हमारा बहुत मज़बूत रिश्ता है। ऐसे में हम अलग होने के बारे में सोच भी नहीं सकते।



