विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध धार्मिक विद्वान मौलाना कुतुबुद्दीन मजाहिरी होंगे शामिल
लुधियाना,4 अप्रैल। मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी इमाम और खतीब मस्जिद उमर फारूक पंजाबी बाग टिब्बा रोड लुधियाना ने मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि वीरवार के दिन मस्जिद उमर फारूक पंजाबी बाग नियर मायापुरी चौक टिब्बा रोड लुधियाना में तरावीह में कुरान मुकम्मल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में देश के प्रसिद्ध धार्मिक विद्वान मौलाना कुतुब-उद-दीन मजाहिरी शामिल होंगे। वह अपने अनूठे और मंत्रमुग्ध कर देने वाले भाषण भी देंगे। उन्हीं की दुआ पर प्रोग्राम का समापन होगा।
मुहम्मद तहसीन मलिक ने बताया कि इस साल हमारी मस्जिद उमर फारूक पंजाबी बाग में मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी, मुफ्ती ए शहर लुधियाना और अध्यक्ष जमीयत उलेमा लुधियाना के शागिर्द हाफिज मुहम्मद शोएब ने तरावीह में कुरान सुनाया है और उनके द्वारा तय की गई व्यवस्था के अनुसार मस्जिद उमर फारूक में हर दूसरे साल केवल उनका कोई न कोई शागिर्द ही कुरान सुनाता है।
परवेज़ आलम, हाजी मुहम्मद अशरफ, हाजी मुहम्मद असगर, हाजी मुहम्मद आबिद, मुहम्मद सादैन और आयोजन समिति के अन्य सदस्यों ने कहा कि आज मास्टर मुहम्मद यासीन बिजनोरी द्वारा लुधियाना शहर के लोगों को इफ्तार की दावत एवं दुआए खत्म ए कुरान में भाग लेने की अपील की।



