प्रिंसिपल श्रीमति धीर ने छात्रों की समग्र शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर दिया ज़ोर
भोगपुर, 5 अप्रैल। द लैंडमार्क स्कूल, भोगपुर ने अभिभावकों के लिए एक ओरिएंटेशन दिवस की मेजबानी की, जिसमें अभिभावकों को स्कूल के पाठ्यक्रम, नियमों और डिजिटल उन्नति के बारे में जागरूक किया गया।
सत्र का नेतृत्व करते हुए प्रिंसिपल श्रीमति धीर ने स्कूल के दर्शन का व्यापक अवलोकन किया और छात्रों की समग्र शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। समारोह में स्कूल अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भी शामिल हुए।
प्रिंसिपल साहिबा ने स्कूल के छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया।



