Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
Google search engine

प्रेमिका से झगड़ा, सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 20वीं मंजिल से छलांग लगाई, दर्दनाक मौत

Spread the News

उत्तर प्रदेश। नोएडा की गोल्डन पाम सोसाइटी में एक 26 वर्षीय युवक ने 20वीं मंजिल से छलांग लगा दी। मृतक की पहचान नमन मदान के रूप में हुई है। नमन सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। वह चंडीगढ़ से नोएडा आया था। बताया जा रहा है कि उसने यह फ्लैट कुछ दिनों के लिए किराए पर लिया था, जिस वक्त घटना हुई उस वक्त लड़की कमरे में मौजूद थी।

पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि उसने 2 दिन से शराब पी थी। शुक्रवार को फिर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद जब वह रात 9 बजे कमरे से बाहर निकली तो नमन बालकनी से कूद गया, जिसके बाद वह रेस्टोरेंट में खाना खा रही महिला पर गिर गया।

एडीसीपी आशुतोष ने बताया कि रेस्टोरेंट में बैठी महिला को भी चोटें आई हैं। महिला के कंधे में चोट आई है। फिलहाल महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि नमन सोनीपत का रहने वाला था। वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। युवती एक निजी कॉलेज में शिक्षिका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments