Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

विवाह के चौथे दिन कॉलेज पेपर देने गई दुल्हन गायब, घर वालों ने अलमारी चैक की तो रुपए-आभूषण भी गायब

Spread the News

हरियाणा। 26 जनवरी को हरियाणा के रेवाड़ी के मुहल्ला शक्ति नगर में एक नवविवाहिता शादी के बाद लापता हो गई। सोमवार को दुल्हन परीक्षा देने कॉलेज गई थी। घर में रखे लाखों रुपए के जेवरात भी गायब हैं। परिजनों ने दुल्हन पर जेवर लेकर जाने का शक जताया है। शिकायत के बाद मॉडल टाउन थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मुहल्ला शक्ति नगर निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह धारूहेड़ा गाँव की एक लड़की के साथ 26 जनवरी को हुआ था। विवाह के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी। नवविवाहिता 30 जनवरी को शहर के एक कॉलेज में परीक्षा देने गई थी।

दोपहर करीब 12:30 बजे परीक्षा देने के लिए युवक ने उसे कॉलेज गेट के बाहर छोड़ दिया। परीक्षा खत्म होने के बाद वह उसे लेने कॉलेज गया लेकिन वह बाहर नहीं आई। युवक ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो फोन स्विच ऑफ था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments