जालंधर। एक युवक पर शराब के नशे में तेज़ गति से बुलेट मोटरसाइकिल एवं बुलेट पटाखा चलाने का आरोप लगा है। बुलेट सवार युवक शराब के नशे में था और पुलिस ने उसे पकड़कर थप्पड़ मार दिया। यह पूरी घटना जालंधर के सोढल रोड पर हुई। पुलिस ने सोढल रोड सिल्वर प्लाज़ा के पास बैरिकेड लगा दिया था।
शराब के नशे में एक युवक बुलेट बाइक पर तेज़ रफ्तार में पटाखे चला रहा था। पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन बाइक रोकने के बजाय युवक पुलिसकर्मियों के पास गया और गाड़ी की स्पीड तेज़ की और भाग गया। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के फौरन बाद पुलिसकर्मियों पहले ना नाम पूछा ना पता और सीधे उसे थप्पड़ मार दिया।
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक मोटरसाइकिल पर तेज़ गति से पटाखे चला रहा था। पंजाब में बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे चलाने पर रोक है। नाके पर युवक को रोकने का प्रयास किया तो वह गाड़ी की तेज़ रफ्तार कर भाग गया। उसका पीछा किया गया और उसे रोका गया ताकि किसी को या खुद को नुकसान न पहुंचे।
युवक नशे में था। फिलहाल इस बाइक सवार को चालान काट कर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। युवा ने पुलिसकर्मियों को कहा एक बार मुझे छोड़ दो, आगे से नहीं करूंगा गल्ती हो गई। पुलिस कर्मियों ने युवक को पकड़कर थप्पड़ मारा तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।



